logo

किशनगंज पुल दुर्घटना पर भाजपा नेता मौन क्यों, नितिन गडकरी से कब मांगेंगे इस्तीफा- उमेश कुशवाहा

01150.jpg

द फॉलोअप डेस्क
किशनगंज पुल दुर्घटना पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भाजपा नेताओं को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों भागलपुर में पुल का एक हिस्सा गिरने पर भाजपा नेताओं ने खूब हल्ला किया। इस्तीफे की मांग की। अब वही नेता किशनगंज में निर्माणाधीन पुल ध्वस्त होने पर मौन क्यों धारण किए हैं? वे अब नितिन गडकरी से इस्तीफे की मांग करना कब शुरू करेंगे? इनका दोहरा चरित्र फिर से बिहार की जनता के सामने बेनकाब हो गया है।

इसलिए भाजपा को सूंघ गया सांप
केंद्र सरकार के भारत माला प्रोजेक्ट के तहत किशनगंज और कटिहार के बीच इस पुल का निर्माण हो रहा था। इसलिए भाजपा वालों को सांप सूंघ गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अब भाजपा वाले सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं कर रहे इनका जमीर मर गया या अपने मालिक की चापलूसी में नीति-सिद्धान्तों को भी दफन कर दिए हैं?

कमीशनखोरी-भ्रष्टाचार की गिरफ्त में केंद्र सरकार
केंद्र सरकार के कमीशनखोरी-भ्रष्टाचार के गिरफ्त में फंसने की बात कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि उनकी लापरवाही की वजह से जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी हो रही है लेकिन आश्चर्यजनक है कि भागलपुर की घटना पर छाती पीट रही कुछ मीडिया हाउस भी आज किशनगंज की घटना पर खामोश है। उन्होंने कहा कि ये लोग अपनी राजनीतिक सुविधा की कसौटी पर घटनाओं का मूल्यांकन करते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N