logo

पति के घर के बाहर जली पत्नी की लाश, दहेज के लिए जीवनसाथी ने उतारा था मौत के घाट 

jalli.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुजफ्फरपुर में दहेज के लिए पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लड़की के मायकेवालों ने उसके शव को शमसान में न जलाकर उसके ससुराल के बाहर जलाया। आग की लपटों ने घर के पास के पीपल के पेड़ को भी अपनी चपेट में ले लिया था। आग बढ़ती देख थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इलाके की बिजली कटवाई। फिर अग्निशमन टीम को तत्काल बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि आरोपी पति का नाम आकाश है वहीं मृतका का नाम काजल है। घटना मोतीपुर थाना इलाके की है।


20 लाख कैश और महिन्द्रा थार गाड़ी के लिए मार डाला
बता दें कि आकाश और कागल की एक दूसरे से प्यार करते थे। 2 साल तक दोनों का अफेयर चला। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से 14 नवंबर 2022 को दोनों की शादी करवा दी गई। कागल 3 माह गर्भवती थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि शादी के वक्त  एक कार, 10 लाख कैश और गहने गिफ्ट में दिए गए थे। लेकिन इससे बेटी के ससुराल वालों का मन नहीं भरा। उन्होंने फिर से बेटी से दहेज मांगना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि आकाश लगातार उनकी बेटी से 20 लाख कैश और महिन्द्रा थार गाड़ी की मांग कर रहा था।  हम देने में सक्षम नहीं थे। पैसे नहीं मिलने पर उसने रविवार को पत्नी को 3 गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।


6 लोग पर केस जारी
पीड़िता परिवार ने पोस्टमार्टम के बाद बेटी के शव को घर न ले जाने के बजाय उसे उसके ससुराल ले गए और बेटी का अंतिम संस्कार वहीं कर दिया। इस मामले में पति आकाश कुमार, ससुर विजय महतो, सास राजपति देवी, ननद प्रिया कुमारी उर्फ बुच्ची कुमारी, बरूराज थाना क्षेत्र के बरूराज निवासी आकाश कुमार के दोस्त विशाल कुमार और चंद्रशेखर कुमार को आरोपी बनाया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT