logo

लाखों का सामान लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पत्नी की फोटो लेकर दर-दर भटक रहा पति

siwan1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के जहानाबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अब प्रेमी के साथ ससुराल का लाखों का सामान लेकर फरार हो गई है। अब पीड़ित पति पत्नी की फोटो लेकर उसे ढूंढ़ता फिर रहा है। पीड़ित पति का नाम मुकेश कुमार है। वह अपनी पत्नी को हर जगह ढूढ़ने में लगा है। साथ ही उसने प्रशासन से भी गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी को जल्द से जल्द से खोजा जाए। 


2 साल पहले हुई थी शादी
घटना को लेकर पीड़ित मुकेश ने कहा कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। पत्नी के साथ सबकुछ ठीक भी चल रहा था। उसने आगे बताया कि वह पाली थाना क्षेत्र में चाट-चाउमीन का दुकान लगाता है। एक दिन घर लौटा तो पड़ोसियों ने बताया कि उसकी पत्नी किसी और युवक के साथ बाइक के बैठ कर भाग गई है। जब वह घर पहुंचा तो मामला सच पाया। घर का ताला टूटा था। वहीं सारा सामान भी गायब था। पीड़ित ने कहा कि उसकी पत्नी का किसी और युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे शक है कि उसकी पत्नी उसके साथ ही भागी है। अब युवक जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है। 


फोटो लेकर थाने भी पहुंचा युवक
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि युवक अपनी पत्नी को फोटो लेकर थाना पहुंचा था। वह लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है।  युवक की शिकायत दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N