logo

BIHAR : दलाई लामा पर नजर रखने के लिए चीन से आई महिला! पुलिस ने जारी किया स्कैच, तलाश जारी

dalai_lama.jpg

गया:
बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा (Dalai Lama) इन दिनों बिहार के बोधगया में हैं। यहां आज से उनका तीन दिवसीय टीचिंग प्रोग्राम (three day teaching program) शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम करीब 30 देशों के 70 हजार बौद्ध अनुयायी शिरकत कर रहे हैं। जहां एक तरफ कार्यक्रम में विदेश से आने वाले लोगों के कारण कोरोना संकट गहराता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दलाई लामा को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश होने की खबर सामने आ रही है। वहीं पुलिस (Gaya Police) द्वारा चीन की एक महिला का तस्वीर भी जारी की गई है। महिला संदिग्ध है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध महिला को हर हाल में तलाश करने का फरमान जारी किया गया है। दलाई लामा की सुरक्षा के लिए पुलिस हाईअलर्ट पर है।


छोटे-छोटे बाल और दुबली-पतली है महिला
इस बार जिस संदिग्ध चीनी महिला ने बोधगया में कदम रखा है। उसका नाम सांग जियालोन है। वीजा नंबर 901BAA2J है। पीपी नंबर- EH2722976 है। महिला ने भिक्षु का रूप धारण कर रखा है। इस महिला का एक स्कैच पुलिस मुख्लायल द्वारा जारी किया गया है। महिला के सिर पर बेहद छोटे-छोटे बाल हैं और दुबली-पतली है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि महिला दलाई लामा की जसूसी के लिए भेजी गई हो। खास बात यह है कि यह सूचना बीते कुछेक दिन पहले ही पुलिस मुख्यालय से निकल कर जिले के वरीय अधिकारियों से होते हुए बोधगया के लिए पहुंची है। अब यहां पुलिस उसकी तलाश में जी जान से अंदरखाने जुटी है।


हमें तलाशी के आए आदेश
इस मामले को लेकर गया के डीएसपी अजय कुमार का कहना है कि हमें ऊपर से आदेश हैं। हमें सिर्फ तलाश करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा हमारे पास कोई भी अलग से जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने हर होटल, लॉज, मठों में उसकी तलाशी कर रहे हैं। अबतक महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है। एजेंसी भी महिला की खुफिया तरीके से पकड़ने में लगी है।