logo

Corona Update : बिहार में कोरोना के नए वैरिएंट से हुई पहली मौत, गया में महिला ने तोड़ा दम

corona31.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में कोरोना के मामले डराने लगे हैं। राज्य में लगातार कोरोनावायरस में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार करोना के खतरनाक नए वैरिएंट XBB 1.16 से संक्रमित की मौत हुई है। मृतक गया जिले की रहने वाली 70 वर्षीय महिला है। वहीं अब राज्य में कोरोना को लेकर हाई अलर्ट जारी दी गई है। बिहार में पिछले 24 घंटे में 20 मामले सामने आए है। वहीं एक्टिव केस की बात करें तो वह बढ़कर 76 पहुंच गई है। इससे पहले भी ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट (Omicron Variant XBB 1.16) से भी संक्रमित मरीज बिहार में पाए जा चुके हैं। सासाराम की एक महिला को इस वायरस से संक्रमित पाया गया था। 


2 दिन पहले मगध मेडिकल अस्पताल में कराया गया था भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार गया के मखदुमपुर के रहने वाले 77 वर्षीय महिला की मौत शुक्रवार को हुई थी। महिला ने प्रदेश के मगध मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ा। सिविल सर्जन डॉक्टर रंजन कुमार सिंह ने बताया कि महिला को 2 दिन पहले ही सांस लेने में दिक्कत व कई तरह की बीमारियों को लेकर जेपीएन से मगध मेडिकल रेफर किया गया था। यहां उनका जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा गया। जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद सही कारण का पता चल सका।


अस्पताल में बिना मास्क के नोएंट्री
बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों को गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। वहीं कोविड टेस्ट में भी अब तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल में बिना मास्क के एंट्री करने पर रोक लगा दी गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT