logo

पति को छोड़ महिला ने प्रेमी से रचाई थी शादी, अब उसके खिलाफ ही दर्ज कराया केस, जानें पूरा मामला

ww.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुजफ्फरपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी पति को छोड़कर अपने प्रेमी से शादी रचाई थी। अब वहीं महिला अपने प्रेमी के खिलाफ थाने में पहुंच गई है। महिला ने प्रेमी पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि प्रेमी अब उसके साथ मारपीट करता है और अपने साथ नहीं रखना चाहता। महिला का नाम आंचल है। उसके प्रेमी बने पति का नाम गुड्डू है। आंचल गर्भवती है। जब वह 8 महीने की गर्भवती हो गई तो उसके बाद और प्रताड़ना बढ़ गई। उसे घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।


17 अप्रैल 2023 को रचाई थी शादी
घटना मुजफ्फरपुर सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के गांव का है। पीड़िता ने बताया कि अपने पहले पति को छोड़कर उसने माता-पिता की मर्जी से 17 अप्रैल 2023 को अपने आशिक गुड्डू कुमार से कोर्ट में शादी कर ली थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक चल रहा था। उसके बाद स्थितियां बदलने लगी। गुड्डू मेरे साथ मारपीट करने लगा। बीतते दिन के साथ प्रताड़ना का लेवल भी बढ़ता गया। इसी बीच में गर्भवती हो गई। जब 8 महीने की गर्भवती हो गई तो और प्रताड़ना बढ़ गई। इसके बाद भी ससुराल के लोगों को आंचल पर तरस नहीं आया। उनलोगों ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने समझा बुझाकर ससुराल वापस भेज दिया। कुछ दिन बाद फिर उनका वहीं व्यवहार शुरू हो गया। मुझे फिर घर से निकाल दिया गया। मैं घर के बाहर सोई। मुझपर जानलेवा हमला भी किया गया। अब न्याय मांगने के लिए मैं एक बार फिर पुलिस के दरवाजे पर पहुंची हूं। 


पति, ससुर,सास समेत 5 लोगों के खिलाफ कराया केस दर्ज
पीड़िता ने अपने पति गुड्डू कुमार, ससुर पुलिस राय, सास गणौरी देवी समेत 5 लोगों के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। उनके खिलाफ गाली-गलौच, मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत किया है। आंचल के आवेदन पर महिला थाना पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दिया है। इधर पीड़िता का कहना है कि अब उसे थाने से न्याय की अपेक्षा है।