बक्सर:
भगवान राम के कर्मस्थली बिहार के बक्सर (Buxar) एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है। यहां 7 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित स्नातक संस्कृत समागम में 11 लाख दीपक जलाए जाएंगे। आज की देव दिवाली के मौके पर 11 लाख दिये से 250 फुट भगवान श्री राम के प्रतिमा बनाकर उन दिए को जलाया जाएंगे। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत 9 राज्यों के मुख्यमंत्री और 5 राज्यों के राज्यपाल भी शिरकत करेंगे। इस दौरान हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें भोजपुरी और हिंदी संगीत के कई बड़े-बड़े कलाकार भाग लेंगे।

ये लोग होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर,गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत,उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र,असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा,सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान,त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मणिपुर के मुख्यमंत्री एंड वीरेंद्र सिंह महाराज,महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा,केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 7 नवंबर को खेसारी लाल यादव, 8 को कैलाश खेर, 9 को अनुराधा पौडवाल,10 को दिनेश लाल यादव निरहुआ,11 को हंसराज रघुवंशी,12 को मनोज तिवारी मृदुल और मैथिली ठाकुर,13 को शारदा सिन्हा,14 को पवन सिंह और देवी तथा 15 को रवि किशन कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इतना ही नहीं कार्यक्रम में बड़े देश के बड़े संतों का आगमन भी होगा। जीयर स्वामी के मार्गदर्शन में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के साथ पांच तरह के यज्ञ आयोजित होंगे। इसमें बड़े-बड़े संत भाग लेंगे लगभग 7 एकड़ में यहां 1 तरीके से टेंट सिटी का निर्माण किया जाएगा। जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में यज्ञ से लेकर संत समागम के दौरान होने वाले पवित्र और तमाम चीजों को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं।