द फॉलोअप डेस्क
पुलिस लगातार सख्ती से वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इस अभियान में पुलिस लोगों को गैरजिम्मेदारी का एहसास दिलाती है। लेकिन इस दौरान कभी पुलिस के हाथों की गलती हो जाती है। बिहार के वैशाली में वाहन चेकिंग दौरान पुलिस की एक बड़ी गैर जिम्मेदारी सामने आई है। जहां पुलिस ने एक युवक को डंडे से मार कर घायल कर दिया। इस घटना में युवक ने अपनी एक आंख गवा दी। पीड़ित का नाम सूरज है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग की है।

डायल 112 की गाड़ी मौके से भाग निकली
पीड़ित ने बताया कि वैशाली के बहुआरा गांव में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के डंडे से मारा। जिससे वह घायल हो गया। सूरज ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाइक से जा रहा था। इस दौरान डायल 112 की गाड़ी वाहनों की जांच कर रही थी। छोटे भाई ने सूरज से कहा कि आगे पुलिस गाड़ी रोकने को कह रही है। इस दौरान सूरज ने उसे गाड़ी साइड करके खड़ी करने को कहा। धीरज बाइक को किनारे करने लगा तभी एक पुलिसकर्मी ने डंडा चला दिया। जिससे पीछे बैठे सूरज की आंख में चोट लग गई और खून बहने लगा। इसके बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया तो डायल 112 की गाड़ी मौके से भाग निकली।

न पेपर मांगा और न ही कोई पूछताछ की
घायल सूरज ने बताया कि मेरा पास सारे पेपर थे। हेलमेट भी थी। लेकिन पुलिस ने न पेपर मांगा और न ही कोई पूछताछ की। सीधा डंडा चला दिया। मुझे नहीं पता था कि बिहार पुलिस इतनी नॉनसेंस है। मुझे आंख के बदले आंख चाहिए। उस पुलिस वाले को नौकरी से हटाना चाहिए। सूरज गुवाहाटी में रहकर काम करता था। वह अपने घर छुट्टी पर आया था। सूरज ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि बिहार की पुलिस इतनी नॉनसेंस है। वहीं घायल युवक की मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गीता देवी ने कहा कि उसके पति मजदूरी करते हैं। घायल युवक दो भाइयों में सबसे बड़ा है, जो गुवाहाटी में रहकर मजदूरी करता था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT