नालंदा/बिहार
नालंदा जिले में महाजन के दबाव से तंग होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाया। जिसमें अपनी आपबीती बताई। युवक शादी समारोहों में फूलों की सजावट का काम करता था। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ासराय गांव का है। मृतक की पहचान संतोष कुमार के रुप में हुई है।

मानसिक रुप से परेशान
पूछताछ में संतोष के पिता ने बताया कि उसने गांव के ही कुछ लोग वीरमणि यादव, पिंटू यादव और मनोज यादव से ब्याज पर कर्ज लिया था। बीते कई महीनों से सब लोग संतोष पर पैसा देने के लिए दबाव बना रहे थे। पिता ने कहा कि कई बार उन्होंने संतोष का बेइज्जती भी की, जिससे मानसिक रुप से परेशान होकर संतोष ने यह कदम उठाया।
जहर खाने के बाद संतोष ने खुद जानकारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पिता ने बताया कि जहर खाने के बाद संतोष ने खुद इसकी जानकारी घरवालों को दी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।