द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंत्री परिषद की बैठक में बड़ी मंजूरी मिली है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं और गरीब परिवार की बेटियों के लिए बड़ी सहायता देने की बात की है। दरअसल नीतीश कुमार ने 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को दो वर्षों तक 1,000 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि देने की बात की है। ताकि युवा रोजगार के अवसर तलाश सकें। साथ ही हर पंचायत में विवाह मंडप बनाने की भी मंजूरी देदी है। यह मंडप आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों के बेटियों की शादी की सुविधा लिए बनाई जाएगी। वहीं बेरोजगार युवाओं को प्रदान किया जाने वाला सहयोग आवागमन, रहने-खाने जैसे जरूरी खर्चों में मदद करेगा, जिससे आर्थिक कारणों से कोई भी युवा अवसर से वंचित न रहें। जानकारी के लिए बता दें कि इसे कुछ दिनों पूर्व हुए बिहार के मंत्री परिषद की बैठक में मंजूरी मिली है।