logo

गंडक नदी में नहाने के क्रम में 4 युवक बहे, स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता; एक लापता

बिह2.jpg

गोपालगंज/बिहार

गोपालगंज में गंडक नदी में नहाने के क्रम में रविवार को 4 युवक बह गए। स्थानीय लोगों की सतर्कता से 3 युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, वहीं एक अभी भी लापता है। सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर SDRF की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया। घटन यादोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मशानथाना गांव का है।

SDRF की लगातार रेस्क्यू जारी
जानकारी के अनुसार, चारों युवक नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक नदी की तेज धारा में सभी बहने लगे। युवकों को बहता देख आसपास में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।  स्थानीय ग्रामीणों ने बिना एक पल भी गंवाए बचाव कार्य शुरू किया और तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि एक युवक अभी भी लापता है। SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है।

लोग ईश्वर से पार्थना कर रहे हैं
इधऱ, घटना के बाद से परिजनों में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों द्वारा युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद है। परिवर के लोग और स्थानीय लोग ईश्वर से पार्थना कर रहे हैं कि युवक सुरक्षित मिल जाए। प्रशासन भी लगातार लोगों से अपील कर रही है कि अब बरसात के मौसम और नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी में जाने से बचें।

Tags - Gandak river incident Gopalganj news Four youths swept away Gandak river rescue