logo

आमिर खान की रील लाइफ बेटी का निधन, दंगल फिल्म में इस किरदार में आई थी नजर

suhani.jpg

द फॉलोअप डेस्क 


आमिर खान (Aamir Khan) की रील लाइफ बेटी सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का निधन हो गया है। दंगल फिल्म में सुहानी ने बबीता फोगाट के बचपन का रोल निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं। फैमिली के लोगों ने बताया है कि मौत के समय सुहानी की आयु महज 19 साल थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुहानी काफी समय से लंबे समय बीमार चल रही थी। उनको सांस लेने में तकलीफ पेश आ रही थी। उनका इलाज कई चिकितस्कों ने किया था। लेकिन अंतत: आज यानी 17 फरवरी को सुहानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

एक्सीडेंट बना मौत की वजह 

मिली खबर के मुताबिक कुछ दिनों पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था। इससे उनके एक पैर हड्डी में फ्रैक्टर हो गया था। इस दौरान ने चिकितस्कों ने उनको जो भी दवा दी, उनके साइड अफेक्ट सुहानी के शरीर पर दिखाई देने लगे। इसका इलाज भी अलग से किया गया। लेकिन इस बीच सुहानी भटनागर फ्लुईड नामक तत्व जमा होना लगा। इससे उनको सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इलाज के लिए वो लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पातल में एडमिट थीं। आखिर में आज 17 फरवरी को महज 19 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 

'दंगल' से मिली थी लोकप्रियता 

आमिर खान के मुख्य किरदार वाली फिल्म दंगल से सुहानी भटनागर को देशभर में पहचान मिली थी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'दंगल' में सुहानी भटनागर ने बबिता फोगाट का रोल किया था। इस रोल में उनके अभिनय की सभी ने तारीफ की थी। दूसरी मुख्य किरदार जायरा वसीम के साथ उनकी केमिस्ट्री को आज भी याद किया जाता है। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई की थी। बाक्स ऑफिस और ओटीटी के जरिये ये फिल्म आज भी सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बनी हुई है।