logo

Alia-Ranbir Baby : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बने माता-पिता,आलिया ने दिया बेटी को जन्म

alia2.jpg

डेस्क:

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए है। आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को एचएन रिलायंस अस्पताल में जन्म दिया।कपूर और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल है। पूरा परिवार काफी खुश है और कपल को उनके चाहने वाले लगातार बधाई दे रहे है।आलिया आज सुबह ही हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं।एचएन रिलायंस अस्पताल मुंबई के गोरेगांव इलाके में है।

27 जून को आलिया ने की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। आलिया ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा था, 'हमारा बेबी..जल्द आ रहा है।' फोटो में वो अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थीं, जिसमें उनके पति रणबीर भी साथ नजर आ रहे थे। रणबीर और आलिया की बात करें तो दोनों आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आए थे।