logo

नहीं रहे आवाज की दुनिया के सरताज अमीन सयानी, अमिताभ के साथ क्या था कनेक्शन

amin1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

आवाज की दुनिया के सरताज माने जाने वाले अमीन सयानी का आज मुंबई में निधन हो गया। 91 साल की उम्र में उन्होंने मुबंई में अंतिम सांस ली। अमीन सयानी ने आल इंडिया रेडियो पर आने वाले विविध भारती और रेडियो सिलान के जरिये दशकों आवाज की दुनिया और फिल्मी गीतों के फैन्स पर राज किया। इंटरटेनमेंट की दुनिया की दुनिया से उदास कर देने वाली दो दिन में ये दूसरी खबर है। बता दें कि कल ही अनुपमा टीवी शो फेम अभिनेता ऋतुराज सिंह की मौत ने सबको चौंका दिया था। इसके बाद अमीन सियानी की मौत ने उनके फैन्स को गमगीन कर दिया है। उनकी फैमिली ने बताया है कि सयानी का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। 

.ये था अमिताभ से कनेक्शन 

इस बात को लेकर हमेशा विवाद रहा कि कभी सुपर स्टार अमिताभ बच्चन की आवाज को अमीन सयानी ने रिजेक्ट कर दिया। अमिताभ उस समय फिल्मों में नहीं आये थे, तब उन्होंने एक बार कोलकाता ऑल इंडिया रेडियो के लिए वॉयस टेस्ट दिया था। लेकिन उनकी आवाज को रिजेक्ट कर दिया गया। हालांकि बाद में अमिताभ ने कई फिल्मों में गान गाये, डबिंग की और कुछ डॉक्यूमेंट्री में भी अपनी आवाज दी। इस बात को लेकर अमीन सयानी ने एक बयान में कहा कि वॉयस टेस्ट को रिजेक्ट करने वाली टीम में वे नहीं थे। वे शायद अमिताभ को जानते भी नहीं थे। लेकिन उनके नाम के साथ ये विवाद अंतिम समय तक जुड़ा रहा। 


कौन थे अमिन सयानी 

रेडियो की दुनिया में आने से पहले भी अमीन सयानी का साहित्य और कला से वास्ता रहा। उनकी मां रहबर नामक साहित्यिक पत्रिका निकालती थीं। वहीं अमीन सियानी के भाई हामिद सयानी ऑल इंडिया रेडियो में अनाउंसर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अमिन सयानी को ऑल इंडिया रेडियो की मुंबई इकाई से परिचय कराया था। मुंबई में ऑल इंडिया रेडियो में 10 साल करने के बाद सियानी 1952 में रेडियो सिलोन से जुड़े।  


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn