logo

दुखद : शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन, पसली और मांसपेशियों में आई गंभीर चोटें

amitabh_bavhan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बिग बी शूटिंग के दौरान घायल हो गए है। जानाकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन फिल्म प्रोजेक्ट के’ को लेकर हैदराबाद में शुटिंग कर रहे थे। एक एक्शन सीन के दौरान वह चोटिल हो गए। उनकी पसलियों में चोट आर्ई है। हैदराबाद में चेकअप के बाद अमिताभ को मुंबई भेजा गया। इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने अपनी ब्लॉग में दी है। 


काफी दर्द महसूस कर रहे हैं बिग बी
अमिताभ बच्चन ने  अपने ब्लॉग में घटना की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि हादसा तब हुआ जब हैदराबाद में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग कर रहा था। एक एक्शन सीन शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। महानायक ने बताया कि हादसे के दौरान पसली और मांसपेशियों में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद वे हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में इलाज करवाने के बाद मुंबई अपने घर वापस लौट गए हैं। डॉक्टर्स ने छुट्टी कर दी है लेकिन अभिनेता अभी काफी दर्द महसूस कर रहे हैं।


अमिताभ ने लिखा- जलसा पर फैंस से नहीं मिल पाऊंगा
बिग बी ने लिखा, "जब तक मैं ठीक नहीं हो जाता, तब तक के लिए सारा कामकाज बंद कर दिया गया है। मैं जलसा में आराम कर रहा हूं। जरूरी चीजों के लिए ही थोड़ा बहुत चलूंगा। हां, आराम तो चलता ही रहेगा। मेरे लिए यह कहना काफी मुश्किल है पर मैं जलसा के गेट पर अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाऊंगा तो वो ना आएं। आप उन लोगों को भी यह बात बता दें, जो जलसा आने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा बाकी सब ठीक है।'

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT