logo

रांची में आयोजित सिंगर गुरु रंधावा के कार्यक्रम में किस बात को लेकर हुई झड़प ? दर्ज हुई प्राथमिकी..

WhatsApp_Image_2023-06-19_at_9_51_45_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची में ब्लू स्टोन कंपनी द्वारा बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा का संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसे देखने रांची के सैंकड़ों संगीत प्रेमी पहुंचे। दरअसल 17 जून को रांची के कांके रिसॉर्ट में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा अपने संगीत से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे। इस दौरान कांके रिसॉर्ट के स्टाफ और ब्लू स्टोन कंपनी के मालिक संजीव सिंह के बेटे के बिच जमकर मारपीट शुरू हो गई। दरअसल ब्लू स्टोन के संचालक संजीव सिंह के अनुसार कांके रिसॉर्ट के संचालक डीके सिंह ने कार्यक्रम में तय किये गए नियमों के खिलाफ जाकर शराब परोसे। चूंकि यह पहले से करार था की शराब नहीं परोसी जाएगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में ब्लू स्टोन के मालिक संजीव सिंह का बेटा घायल हो गया। जिसके बाद कांके थाना में दोनों पक्षों की और से प्राथमिकी दर्ज कराइ गई।