logo

Entertainment : हजारीबाग की मेघा के गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने दिया प्यार

megha.jpg

रांचीः
झारखंड की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। क्षेत्र चाहे कोई भी हो हर क्षेत्र में झारखंड की लड़कियों ने परचम लहराया है। फिलहाल हम हजारीबाग की बेटी मेघा गुप्ता की बात कर रहे हैं। मेघा हजारीबाग जैसे छोटे से शहर से निकलकर अब देश विदेश में अपने कला के जरिए झारखंड का नाम रौशन कर रही हैं। वह मायानगरी मुम्बई में अपने परफॉर्मेंस के बलबूते सबका दिल जीत रही हैं। मायानगरी में मेघा ने अपनी अलग पहचान बनायी है। वह देश - विदेश में घूमकर अपने गाने एवं एलबम की शूटिंग कर रही है। 


कुछ ही घंटों में गाने ने मचाया तहलका 
मेघा ने अपने बारे में बताया है कि उनका घर हजारीबाग ओल्ड बस स्टैंड के पास है। माता ललिता देवी गृहणी है। भाई सन्नी और विष्णु हजारीबाग में ही रहते हैं। सबसे बड़ी बात है कि मेघा का नए गाने राजा - रानी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने ने  रिलीज होने के कुछ घंटे में ही तहलका मचा दिया है। गाने रिलीज होते ही लाखों लोगों ने देखा है। इसमें मेघा और शोबी ने अपने परफॉर्मेंस से सबका मन मोह लिया है। इसके निर्देशक राहुल अरोड़ा हैं।  ऐसी और भी कई गानों में मेघा ने काम किया है।  राजा-रानी गाने की शूटिंग दुबई में हुई है। 


पहले नहीं मिलता था काम
मेघा बताती हैं कि मुम्बई में संघर्ष का सफर बहुत मुश्किल भरा रहा है। शुरुआती दिनों में काम मिलना मुश्किल भरा काम होता था। धीरे - धीरे पहचान बनती गयी। इंडस्ट्री में लोगों से पहचान बढ़ती गयी फिर काम भी मिलता गया। अब मुंबई में पांच साल हो गए हैं. अब यहीं से देश विदेश जाती हूं और अपने काम पर फोकस करती हूं। आगे और बेहतर करने की इच्छा है. लगातार मेहनत कर रही हूं।