logo

Sid-Kiara Wedding : आज सिद्धार्थ संग सात फेरे लेंगी कियारा, सूर्यगढ़ पैलेस में होगी शाही शादी

sid_kiara.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की खबरे लगातार चर्चा में थी। आखिरकार आज वो दिन आ ही गया दोनों शादी के बंधन बनेंगे। दोनों शाही तरीके से शादी करने वाले है। शाही शादी के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ में देशी-विदेशी फूलों से विशेष मंडप सजा है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी के लिए 100 से 125 मेहमानों को इनवाइट किया है और इनके लिए 84 कमरे बुक किए हैं। सूर्यगढ़ पैलेस का किराया कितना है, कियारा किस डिजाइनर का लहंगा पहनेंगी।


शादी में 10 देशों से मशहूर डिशेज
कियारा और सिद्धार्थ की शादी का फूड मैन्यू भी काफी लैविश है। बताया जा रहा है कि इसमें 10 देशों से मशहूर डिशेज को शामिल किया गया है। मेन्यू में पंजाबी और राजस्थानी आइटम से लेकर गुजराती, अमेरिकन, चाइनीज, मेक्सिकन, साउथ इंडियन और इटैलियन डिशेज को भी रखा गया है।


ये लोग होंगे शामिल
शादी के लिए मेहमानों का आना रविवार से शुरू हो गया था। मुंबई से आज भी कई गेस्ट आने वाले हैं। इसमें कियारा की दोस्त ईशा अंबानी भी शामिल हैं। वे रविवार रात को भी अपने प्राइवेट चार्टर से जैसलमेर आई थीं। होटल में वेलकम पार्टी अटेंड करने के बाद देर रात ही वापस मुंबई लौट गई थीं। आज शादी के लिए वापस आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म प्रोड्यूसर आरती शेट्टी, फिल्म प्रोड्यूसर पूजा शेट्टी, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख की दोस्त काजल आनंद, एक्टर करण वोहरा, रिया वोहरा, फिल्म प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा, फिल्म डायरेक्टर एंड राइटर सकून बत्रा, एक्ट्रेस गौरी बब्बर, एक्टर रोहित बक्शी, क्लब महिंद्रा से रमींद्र बेदी, किम्पी बेदी, गनीव बेदी शादी में आएंगे।