logo

HBD Shah Rukh Khan : किंग खान का 57वां जन्मदिन आज, देर रात मन्नत के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा

king_khan.jpg

डेस्क:
बॉलीवुड के किंगखान (King Khan) यानि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं हर साल की तरह इस साल भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए मन्नत (Mannat) के बाहर भारी संख्या में उनकी प्रशांसकों की भीड़ जमा हुई। सभी फैंस अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक पाने को बेकरार दिखे। वहीं किंग खान ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उन्होंने अपने फैंस को आधी रात को सरप्राइज दिया।


शाहरुख ने छत पर आकर किया फैंस का अभिभावदन 
शाहरुख ने अपने छोटे बेटे अबराम के साथ मन्नत के टैरेस पर पहुंचे और हाथ हिलाकर अपने फैंस का थैंक्यू किया। इसके बाद उन्होंने अपने सिग्नेचर मूव भी दिखाया। वहीं फैंस शाहरुख को देखकर खुशी से उछल पड़े। सभी ने SRK को जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान अपने टैरेस से फैंस का अभिभावदन करते नजर आए। इस दौरान किंग खान ब्लैक टी शर्ट और ब्लू जिंस में नजर आए। वहीं अबराम ने व्हाइट टी शर्ट्स और शार्ट्स पहने हुए थे। इस दौरान शाहरुख ने अपने टैरेस से ही फैंस के साथ सेल्फी भी ली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

पठान का टीजर हुआ रिलीज
आज अपने 57वें जन्मदिन को ज्यादा खास बनाने के लिए उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यकीन मानिये एसआरके का धमाकेदार टीजर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में शाहरुख को जबरदस्त एक्शन करते देखा जा सकता है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।  यशराज बैनर्स में बनी ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी।  फिल्म को हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे।