logo

मिस्टर और मिसेज बने केएल राहुल और अथिया शेट्टी, इंटीमेट वेंडिग फक्शन में जोड़े ने सात फेरे लिए

kl.jpg

डेस्क:
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) आज शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले ‘जहान’ में शादी की है। इनकी शादी में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, ईशान किशन, अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कई सेलेब्स शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा। खबरे हैं कि यह जोड़ा शाम साढ़े छह बजे मीडिया के सामने आएगा और फोटो के लिए पोज देगा।


पारंपरिक तरीके से परोसा गया खाना
अथिया और राहुल की शादी में दूसरी शादियों से थोड़ी अलग है। पार्टी में शामिल हुए मेहमानों ने बताया कि सुनील शेट्टी चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी पारंपरिक तरीके से हो। 2:30 बजे केएल राहुल, सुनील के घर बारात लेकर आए। ये बारात रेडिसन होटल (जहां केएल राहुल और उनकी फैमिली रुकी है) से शुरू हुई। वहीं मुहूर्त के हिसाब से दोनों के भी फेरे होंगे।' इसके साथ ही यहां खाना भी अलग तरीके से परोसा गया है। सभी मेहमान दक्षिण भारतीय संस्कृति के अनुसार केले के पत्ते पर खाना खाएंगे। इस शादी की तस्वीरें खींचने की जिम्मेदारी जाने-माने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को दी गई है।

मीडिया के हुई खास तैयारी

सुनील शेट्टी ने घर के बाहर मौजूद मीडिया के लोगों के लिए खाने और ठंडे पानी का इंतजाम किया था। सुनील शेट्टी चाहते थे कि उनकी बेटी अथिया और केएल राहुल की शादी को कवर करने जितने भी मीडिया के लोग वहां पहुंचे हैं उनका अच्छे से ख्याल रखा जाए। सुनील शेट्टी ने मीडिया वालों के लिए टेंट भी लगवाया। रविवार रात संगीत सेरेमनी के बाद सुनील शेट्टी ने सभी पैपराजी को चिकन बिरयानी खिलाई थी।


4 साल से कर रहे थे डेट
राहुल और अथिया करीब 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने 2020 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। पहली बार इनकी मुलाकात म्यूचुअल फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। बाद में फिर दोनों एक-दूसरे को बर्थडे विश करने लगे और जल्द ही गहरे दोस्त बन गए। धीरे-धीरे दोनों प्यार में पड़ गए और आज शादी कर ली। बता दें कि राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर हैं जबकि अथिया एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी हैं। दोनों का परिवार कर्नाटक से ही संबंध रखता है।