logo

25 दिन बाद घर लौटे लापता एक्टर गुरुचरण सिंह, इतने दिन कहां थे 'तारक मेहता' के सोढ़ी हुआ खुलासा

gurucharan1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह घर लौट आए हैं। 25 दिन बाद घर लौटे गुरुचरण सिंह ने कहा कि गुरुचरण सिंह ने पूछताछ में बताया कि वे दुनियादारी छोड़कर आध्यात्मिक सफर पर निकल गए थे। उन्होंने कहा कि इन तीन हफ्तों में उन्होंने अमृतसर, लुधियाना समेत कई शहरों के गुरुद्वारों के दर्शन किए। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें घर लौट आना चाहिए, इसलिए वे लौट आए। बता दें कि गुरुचरण सिंह 25 दिन पहले अचानक से गायब हो गए थे। जिससे उनके परिजन, दोस्त और फैंस काफी परेशान थे। 


22 अप्रैल को हुए थे गायब
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह दिल्ली से मुबंई के लिए निकला था। सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए अपने नई दिल्ली स्थित घर से एयरपोर्ट के लिए निकले थे। लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे और उनका फोन भी पहुंच से बाहर था। जिसके बाद उनके किडनैपिंग का केस दर्ज कराया गया। इस बाद पुलिस लगातार उनकी खोज में लगी थी। उनके करीबियों को लग रहा था कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई लेकिन आखिरकार अब वो लौट आए हैं। 


क्रेडिट कार्ड से निकाल रहे पैसा
रहस्यमय तरीके से लापता हुए गुरुचरण सिंह के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने कई बैंक खाते संचालित किए थे। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद अभिनेता अक्सर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल सेल को मामले की जांच सौंपी गई है। एएनआई के अनुसार, 50 वर्षीय अभिनेता 10 से अधिक बैंक खाते चला रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह क्रेडिट कार्ड के जरिए नकदी निकाल रहा था और एक कार्ड का बकाया दूसरे कार्ड से चुका रहा था। पुलिस ने कहा, “गुरुचरण सिंह ने आखिरी बार एटीएम से 14,000 रुपये निकाले थे और उसके बाद कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।”

Tags - Taarak Mehta Ka Ooltah ChashmahGurucharan Singh