logo

कब्रिस्तान में मूवी नाईट, 3000 मुर्दों के लिए हुई फिल्म की स्क्रीनिंग; कहां हुआ ऐसा आयोजन

movie.jpg

द फॉलोअप डेस्क  
कब्रिस्तान में मूवी नाईट, सुनकर ये अजीब लग सकता है। लेकिन थाइलैंड के नाखोन रत्चासिमा प्रांत में 3000 मुर्दों के लिए कई फिल्मों की स्क्रीनिंग की गयी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रपट के अनुसार, पूर्वोत्तर थाईलैंड में स्थित इस कब्रिस्तान में लगभग 3,000 लोग दफन हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि कब्रिस्तान में मौजूद कब्रें ज़्यादातर चीन के लोगों के वंशजों की हैं जो कई साल पहले थाईलैंड में रहने आए थे।

2 से 6 जून तक दिखाई गयी फिल्में 

मिली खबर के मुताबिक इस ओपन-एयर फिल्म शो के दौरान केवल चार कर्मचारी मौजूद थे। फ़िल्में हर दिन शाम 7 बजे से आधी रात तक दिखाई गईं। इस मौके पर कर्मचारियों ने एक शानदार भोज का भी आयोजन किया। यहां अलौकिक आत्माओं को कागज़ के प्रसाद से सम्मानित किया गया। उन्हें श्रद्धापूर्ण अनुष्ठान में कुछ उपहार भी दिये गये। थाई दैनिक समाचार पत्र खाओसोड के अनुसार, यह कार्यक्रम सवांग मेट्टा थम्मासथन फ़ाउंडेशन की ओऱ से आयोजित किया गया। मकसद था आत्माओं को शांत करना और उन्हें कुछ आधुनिक मनोरंजन प्रदान करना। 


क्या कहा आयोजकों ने 
एक और रपट के अनुसार कार्यक्रम के आयोजक ने कब्रिस्तान में फ़िल्में दिखाने के विचार पर शुरू में घबराहट होने की बात स्वीकार की। फिर भी, जैसे-जैसे तैयारी आगे बढ़ती गयी, उनका डर आश्चर्य में बदल गया। अंततः उन्होंने इस अनुभव को अद्वितीय और सकारात्मक बताया। कहा कि फिल्मों का आनंद सिर्फ जिंदा लोगों को क्यों लेना चाहिय, मुर्दे भी इसका आनंद महसूस कर सकते हैं।  


 

Tags - Movie nightcemeterycreeningentertainment news