logo

एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

elvish_yadav2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सांपों के जहर से यह मामला जुड़ा है। डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार किया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि नोएडा में हुई रेव पार्टी में स्नेक बाइट प्रोवाइड कराने के मामले में एल्विश यादव को आरोपी बनाया है। फिलहाल एल्विश से पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि एल्विश यादव से गुप्त जगह पर पुलिस पूछताछ कर रही है। सवाल पहले ही पुलिस ने तैयार कर लिया था। इस दौरान नोएडा पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

 

गैंग के साथ गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी का आरोप

नवंबर 2023 में नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में रेड डाला गया था। जिसमें पांच लोगों को हिरासत में लिया था।  रेड के दौरान पुलिस ने 9 कोबरा सांप और सांप का जहर बरामद किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो इसमें एल्विश यादव का नाम लिया था। NGO ने एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए इस बात खुलासा किया। मामले को लेकर नोएडा पुलिस को शिकायत की गई। शिकायतकर्ता का नाम गौरव गुप्ता है। वो PFA (People For Animals) ऑर्गेनाइजेशन में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर हैं। ये ऑर्गेनाइजेशन मेनका गांधी चलाती हैं। गौरव गुप्ता ने आरोप लगाया कि एल्विश यादव नोएडा-NCR के फार्महाउस में अपने गैंग के साथ गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियां करते हैं, जिनमें विदेशी युवतियों को बुलाकर सांप के जहर और ड्रग्स का सेवन किया जाता है। जिसके बाद पुलिस ने रेड डाली। रेड में पुलिस के हाथ 9 कोबरा सांप और सांप का जहर लगा। इसी दौरान 5 आरोपियों को पकड़ा गया। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86