logo

नहीं रहें मशहूर गजल गायक पंकज उधास, लंबी बीमारी के बाद निधन

pankaj_udaas.jpg

द फॉलोअप डेस्क

 मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने दी है। नायाब ने यह दुखद खबर अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में नायाब उधास ने लिखा कि बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस खबर के बाद पूरे म्यूजिक जगत में शोक की लहर है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nayaab Udhas (@nayaabudhas)

पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे पंकज उधास

गजल सिंगर जाजिम शर्मा ने बताया कि पंकज पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे। 10 दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां सोमवार सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पंकज के परिवार में पत्नी फरीदा और दो बेटियां नायाब और रेवा हैं।पंकज उधास का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल में ही रखा गया है। उनके भाइयों और परिवार के दूसरे लोगों के पहुंचने पर पार्थिव शरीर घर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

गुजरात के जमींदार परिवार में जन्मे थे
पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी कस्बे का रहने वाला था। उनके दादा जमींदार और भावनगर के दीवान थे। उनके पिता केशुभाई सरकारी कर्मचारी थे। पिता को इसराज (एक वाद्य यंत्र) बजाने और मां जीतूबेन को गाने का शौक था। इसके चलते पंकज उधास समेत उनके दोनों भाइयों का रुझान संगीत की तरफ हुआ।