logo

दिल्ली : अभिनेत्री सोनम कपूर के ससुराल में हुई 2.4 करोड़ रुपये की चोरी, मामला दर्ज

sonamkapoor.jpg

दिल्ली: 

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर से तकरीबन 2.4 करोड़ रुपये की चोरी की खबर सामने आ रही है। सोनम कपूर के ससुराल वालों ने मामले में केस भी दर्ज कराया है। आरोपी है कि उनके घर से नगदी औऱ ज्वेलरी सहित कुल 2.4 करोड़ रुपये की चोरी की गई है। सोनम कपूर का ये घर लुटियंस दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग पर है। 

सोनम कपूर के ससुराल में हुई चोरी
गौरतलब है कि अमृता शेरगिल मार्ग स्थित इस घऱ में सोनम  कपूर के पति आनंद आहूजा के पिता हरीश आहूजा, मां प्रिया आहूजा औऱ दादी सरला आहूजा रहती हैं। कहा जा रहा है कि सोनम कपूर के ससुराल में चोरी की ये वारदात फरवरी महीने में हुई थी। दिल्ली पुलिस में डिप्टी कमिश्नर अमरूथा गुगुलोथ ने ये जानकारी दी। शिकायत 23 फरवरी 2022 को दर्ज करवाई गई थी। 

नगदी और ज्वेलरी सहित कई सामान चोरी
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक हरीश आहूजा ने शिकायत में बताया कि नगदी और ज्वेलरी सहित कुल 2.4 करोड़ रुपये की चोरी हुई है। इनका कहना है कि 11 फरवरी 2022 को उन्हें इस चोरी के बारे में पता चला। सोनम कपूर के ससुराल वालों ने मामले की शिकायत 23 फरवरी 2022 को दर्ज करवाई। मामले में आईपीसी की धारा-381 के तहत तुगलक रोड स्थित थाने में मामला दर्ज किया गया। टीम का गठन किया गया औऱ छानबीन जारी है। 


दिल्ली पुलिस का ये भी कहना है कि इस केस को स्पेशल स्टाफ (दिल्ली) को स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। छानबीन जारी है।