logo

बॉलीवुड : विवाह बंधन में बंधे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, नजदीकी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच लिए सात फेरे

alia1.jpg

मुंबई: 

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट अब पति-पत्नी बन गये। गुरुवार को एक बेहद निजी समारोह में रणबीर और आलिया विवाह बंधन में बंध गये। बीते तकरीबन 3 साल से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच रिलेशनशिप की खबरें सामने आती थीं, हालांकि दोनों ने कभी भी पब्लिकली ये एक्सेप्ट नहीं किया। इस दौरान रणबीर और आलिया कई फिल्मी फंक्शन और अवॉर्ड शो में नजर आते रहे। कई रियलिटी शो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को उनकी रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा गया लेकिन उन्होंने मुस्कुरा कर टाल दिया था। 

करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही हुए थे शामिल
गौरतलब है कि इस बेहज निजी शादी समारोह में केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुये। शादी समारोह में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, चचेरी बहनें करिश्मा कपूर और करीना कपूर, आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट, लव रंजन, करण जौहर और अयान मुखर्जी सहित कई और लोग भी शामिल थे। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया जल्दी ही मीडिया के सामने अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। तब तक फैंस को उनकी तस्वीर का इंतजार करना होगा। 

पैपाराजी के सामने अनाउंसमेंट करेगा कपल
यदि रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार देर शाम पैपाराजी के सामने आकर शादी की ऑफिशियल घोषणा करेंगे। गौरतलब है कि बॉलीवुड का ये क्यूट कपल जल्दी ही मुंबई के ताज होटल में फिल्म जगत से जुड़े बाकी लोगों, दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन का आयोजन करेगा। बता दें कि बुधवार को ही स्पेशल पूजा और मेहंदी जैसी रस्में निभा ली गई थीं। 

ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान हो गया था प्यार
कहा जाता है कि आलिया और रणबीर उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान करीब आये। दोनों बतौर कपल पहली बार सोनम कपूर की वेडिंग रिशेप्शन में साथ नजर आये थे। उसी समय से ये कयास लगाया जाने लगा था कि रणबीर और आलिया रिलेशनशिप में हैं। इससे पहले रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। कटरीना के साथ तो रणबीर के लिव-इन में रहने की खबरें भी आई थीं, वहीं दीपिका ने रणबीर पर उन्हें चीट करने का आरोप लगाया था।