logo

रांची के इंडियन आइडल फेम रजत आंनद उस्ताद बिस्मिल्ला खान अवार्ड के लिए नामिनेट

rajat.jpg

द फॉलोअप डेस्क :

रजत आनंद रांची के पहले गायक हैं जिन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल में हिस्सा लिया था। रजत आनंद, वर्ष 2012 में इंडियन आइडल-6 में नजर आए थे। इस युवा वर्सेटाइल सिंगर को हाल ही में संगीत नाटक अकादमी के युवा पुरस्कार उस्ताद बिस्मिल्ला खान अवार्ड के लिए हिंदुस्तानी गायन के क्षेत्र में नॉमिनेट किया गया है। इस कैटेगरी में झारखंड से इकलौता नोमिनेशन है। राष्टीय स्तर के इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होना भी गौरव की बात है। पूरे देश में 29 युवाओं को नॉमिनेट किया गया हैं। पिछले साल केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रजत की आवाज और गायकी सुन इन्हें सगीत नाटक अकादमी से जोड़ा था। युवा ने सिंगापुर में परफॉमेंस से वहां के लोगों को दिल जीता।


इटरवोरी महोत्सव में सम्मानित किए :
पिछले दिनों हुए इटखोरी महोत्सव में इनकी परफॉमेस देख चतरा के सांसद सुनील सिंह व डीसी अबू इमरान ने इनकी खूब तारीफ की। दुमका के हिजला महोत्सव में भी इन्होंने अपनी परफॉमेस से सभी का दिल जीत लिया। इन्हें दोनों जगहों पर सम्मानित किया गया।