logo

फिल्म :  'RRR'  ने पहले दिन ही कमा लिए 223 करोड़, बाहुबली 2 को भी छोड़ा पीछे

RRR22.jpg

डेस्कः
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म  'RRR' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस मूवी में जूनियर एनटीआर और रामचरण की मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'RRR' ने जबरदस्त ओपनिंग की है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन ही 223 करोड़ कमा लिए है। ये अब तक का भारतीय सिनेमा में पहले दिन कमाई का रिकॉर्ड है।


पहले दिन 223 करोड़ की कमाई
 'RRR'  ने आंध्र प्रदेश में 75 करोड़, निजाम में 27.5 करोड़, कर्नाटक में 14.5, तमिलनाडु में 10 करोड़ और केरल में 4 करोड़ की कमाई की है। उत्तर भारत में फिल्म ने 25 करोड़ कमाए हैं। इस तरह भारत में कुल 156 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया है। आरआरआर ने यूएसए में 42 करोड़ और बाकी दूसरे देशों में 25 करोड़ कमाए हैं। ऐसे में विदेश और भारत में पहले दिन फिल्म ने 223 करोड़ कमाए हैं। 


बाहुबली-2 को छोड़ा पीछे
 'RRR'  ने अब तक भारतीय सिनेमा में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकार्ड रखने वाले 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है।  'RRR'  ने पहले दिन दुनियाभर में 223 करोड़ कमाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि बाहुबली और आरआरआर दोनों ही एसएस राजामौली की फिल्म हैं।