logo

HBD Salman Khan : 57 साल के हुए बॉलीवुड के भाईजान, इन सेलेब्स के साथ मनाया अपना जन्मदिन

salman_khan_2.jpg

डेस्क:
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) आज अपना 57वां जन्मदिन (57th Birthday) मना रहे हैं। सलमान B टाउन के एक ऐसे सितारे हैं जिनके बच्चे-बूढ़े और जवान सभी दीवाने हैं। फैंस के फेवरेट सलमान के बर्थडे का जश्न जोरों-शोरों पर मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सलमान ने बीती रात ग्रैंड पार्टी होस्ट की। इस दौरान वो अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ नजर आए। हालांकि इस पार्टी की खास बात ये थी कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी सलमान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। 


ये लोग हुए शामिल
सलमान द्वारा दी गई पार्टी में शाहरुख खान, सोनाक्षी सिन्हा, कार्तिक आर्यन, कृति तब्बू, सुनिल सेट्टी, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा और यूलिसा वंतूर सहित कई सितारे नजर आए।


शाहरुख और सलमान एक साथ देखे गए
शाहरुख और सलमान ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम दिख रहे थे। अब सलमान की पार्टी से निकलते हुए शाहरुख खान का वीडियो सामने आया है। जिसमें शाहरुख जाते-जाते बार-बार सलमान को गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद फैंस शाहरुख और सलमान का ये अंदाज खूब पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)


ग्रैंड पार्टी में पहुंची एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी
भाईजान की ग्रैंड पार्टी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी नजर आई। ब्लू शिमर ड्रेस में संगीता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को कार तक बाहर छोड़ने आए है। इस दौरान सलमान संगीता को गले लगाते हुए और फोरहेड पर किस करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि एक समय में सलमान खान और संगीता ने एक-दूसरे को डेट करते थे। हालांकि काफी वर्षों तक चलने के बाद यह रिश्ता टूट गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)


कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी 
सलमान ने सिनेमा जगत को मैंने प्यार किया, साजन, हम आपके हैं कौन, करण-अर्जुन, जुड़वा, प्यार किया तो डरना क्या, दबंग, बॉडीगॉर्ड, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। सलमान ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में बनाकर बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का नया बार सेट किया है।