logo

‘30 अप्रैल को खत्म कर दूंगा’, सलमान खान को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

salman_khan2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। सोमवार को सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इसी दौरान करीब 9 मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक कॉल आया। कॉलर ने फोन पर अपना परिचय जोधपुर के गौरक्षक रॉकी भाई के रूप में दिया है। शख्स ने पुलिस को कॉल करते हुए कहा, वो 30 अप्रैल को सलमान को खत्म कर देगा। मुंबई पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।


पहले भी मिल चुकी है धमकी
बता दें कि इससे पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इससे पहले ईमेल के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। ईमेल में लिखा था कि गोल्डी भाई सलमान खान से आमने सामने बैठ कर बात करना चाहते हैं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। एक रिपोर्ट में बताया गया था पुलिस उनकी सिक्योरिटी में कोई कमी नहीं रख रही है। वहीं सलमान खान को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भी जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस ने एक मीडिया को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि उसके मंसूबे सलमान खान के खिलाफ सही नहीं है। जिस दिन सलमान की सिक्योरिटी हटी वह उस दिन उन्हें जान से मार देगा।


सलमान खान को धमकी दिए जाने की वजह
सलमान खान का नाम साल 1998 में काला हिरण शिकार मामले में आया था। तभी से बिश्नोई समाज सलमान खान का विरोध करने लगा था। उनकी फिल्मों का बहिष्कार करने लगा था। यहां तक कि उनकी फिल्मों के गाने तक इस समाज में नहीं सुने जाते थे। सलमान उनके लिए एक बुरे आदमी बन चुके थे। इस समाज के आम लोग भले ही सलमान के खिलाफ ज्यादा आवाज़ नहीं उठा पाए थे, लेकिन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जब सुर्खियों में आया और अपराध की दुनिया में उसका सिक्का चलने लगा तो उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे डाली।


क्या है काला हिरण शिकार मामला?
साल 1998 की है। सितंबर-अक्टूबर के महीने में जोधपुर में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान सलमान खान अपने साथी कलाकारों के साथ भवाद गांव की तरफ शिकार करने के लिए गए थे। जहां 27-28 सितंबर 1998 की रात घोड़ा फार्म हाउस में काले हिरण का शिकार किया गया। जिसका इल्जाम सलमान खान पर लगा था। इसके लिए उन्हें दोषी भी करार दिया गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT