logo

जंगल में जिसे शेर देखकर दो कदम पीछे ले तो समझो “पुष्पा” आया है… टीजर में छा गए अल्लू अर्जुन

213.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जंगल में जिसे शेर देखकर दो कदम पीछे ले तो समझो पुष्पा आया है… 8 अप्रैल को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का बर्थ डे है। इससे एक दिन पहले ही मेकर्स ने उनके फैंस को तगड़ा गिफ्ट दिया है। दरअसल अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का धमाकेदार टीजर वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमे कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। मालूम हो कि दिसंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइजने बॉक्स-ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 332 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से अल्लू के फैंस पार्ट-2 का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में उनके बर्थ-डे से पहले जारी किए गए टीजर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

जानें टीजर में क्या दिखाया गया
पुष्पा जेल से भाग गया है। एक महीने तक उसका कोई अता-पता नहीं है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है उसे 8 गोलियां लगी है। लोगों को लगता है कि पुष्पा मर गया है। इसको लेकर शहर में महीने भर से दंगा भड़का है। इस बीच एक न्यूज चैनल में खबर मिलती है कि जंगल में शेर के साथ एक आदमी को देखा गया है। सभी लोगों की नजरें टीवी की स्क्रीन पर थम जाती है।  उस चेहरे को देखते ही लोग पहचान जाते हैं यह तो पुष्पा है। पुष्पा जिंदगा है।

डॉयलॉग को किया जा रहा है बेहद पसंद
'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर देखने से फैंस के रोंगटे खड़े हो गए। इस टीचर में हीरो यानि पुष्पा महज कुछ सेकेंड के लिए नजर आते हैं। मगर उनके नजर आने का अंदाज उनके फैंस को खूब भा रहा है। दरअसल टीजर में उनकी इंट्री से पहले एक शेर दिखाई देता है। वह शेर एक इंसान को देखकर पीछे हटता है। इस बीच जबरदस्त डॉयलॉग सुनाई देता है…. अगर जंगल में कोई जानवर दो कदम पीछे ले तो समझो शेर आया है। लेकिन जब शेर ही दो कदम पीछे ले तो समझो पुष्पा आया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT