logo

गीत-संगीत : जी टीवी पर अपने गायन से लुभा रहे रांची के यंग सिंगर शगुन पाठक, पहले कहां-कहां बिखेर चुके जलवा

shagun_pathak.jpg

रांची:

रांची की एक और प्रतिभा का जलवा जी टीवी पर बिखर रहा है। इनका नाम है, शगुन पाठक। यह गीत गाते हुए टीवी स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। इनका चयन जी टीवी के नये धार्मिक शो स्वर्ण स्वर भारत के लिए हुआ है। इसका प्रसारण 22 जनवरी रात 8 बजे से शुरू हुआ। इनका चुनाव गायक सुरेश वाडेकर व कैलाश खेर और कवि कुमार विश्वास की निर्णायक मंडली ने किया है। हर शनिवार और रविवार को दिखाया जा रहा है। छह शो हो चुके हैं।

 

 

कौन हैं शगुन पाठक

शगुन के पिता संजीव पाठक शहर के मशहूर तबला वादक हैं। घर पर गीत-संगीत का माहौल रहा। बचपन से शगुन भी गुनगुनाने लगे। उनके शौक़ को देखकर परिवार ने भी उत्साह बढ़ाया। शगुन ने इंदिरा गांधी कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से संगीत में ग्रेजुएशन कर रहे हैं।

 

पहले भी कई मंच कर चुके है शेयर 

शगुन पाठक विभिन्न मंचों पर अपनी गायकी का जलवा पहले ही दिखा चुके हैं। एनआईईएम कोलकोता,बीआईटी मेसरा-नाद, आरोहण, बिग एफएम,रेडियो धूम, एक्सपो में प्रथम पुरस्कार तथा रेडियो सिटी 91.9,वॉयस ऑफ झारखंड, ऑल इंडिया बिग एफएम,सुपर सिंगर,रावा, ऑल ओवर वर्ल्ड 2017 में फर्स्ट रनर अप रह चुकें हैं। नका इंडियन आइडल में और सारेगामापा  व राइजिंग स्टार के लिए मुंबई राउंड में  चयन हुआ था।