logo

गायक कुमार सानू रांची में होंगे सम्मानित, जनवरी में आयेंगे झारखंड 

sanu.jpg

रांची 

बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार सानू को रांची में सम्मानित किया जायेगा। कुमार सानू जनवरी में झारखंड, रांची आने वाले हैं। सानू को झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स, रांची की ओर से सम्मानित किया जायेगा। ये जानकारी चैंबर की कला संस्कृति समिति की ओर से दी गयी है। सानू को सम्मानित करने को लेकर आज चैंबर भवन में एक बैठक भी हुई। इस बैठक में समिति के चेयरमैन आनंद जालान, एक्टर देवेश खान, गायक कुमार गहलोत, किशन अग्रवाल, बुलंत बख्तर, सोमनाथ चक्रवर्ती उपस्थित थे। इस बाबत चैंबर के महासचिव परेश गट्टानी और प्रवक्ता विकास विजयवर्गीय ने प्रेस को पत्र जारी किया है।