logo

अजब-गजब : IIT मद्रास से की पढ़ाई, इंजीनियर से बना क्रिमिनल, पहुंचा जेल, जानें पूरा मामला

dubai_dancer.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्यार में इंसान कुछ भी कर जाने के लिए तैयार हो जाता है। लेकिन कभी-कभी लोग प्यार में कुछ ऐसा कर जाते है जो शायद ही कोई सोच पाए।  कभी-कभी तो इंसान प्यार में अपराध की दुनिया में भी चला जाता है। कह सकते हैं प्यार में अपनी जिंदगी को जहन्नुम बना लेता है। अब आप सोचेंगे कि हम ऐसा क्यों बोल रहे हैं। तो ऐसा सा एक मामला आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। एक इंसान जिसने IIT मद्रास से केमिकल इंजीनियर की पढ़ाई की। मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी कर रहा था । जीवन में सबकुछ सेट था। लेकिन आज के समय में वह इंसान जेल में बंद है। इसको अब आप और क्या कहेंगे। अब चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।


नौकरी छोड़ दोनों मुजफ्फरपुर आ गए
दरअसल, तमिलनाडु का रहने वाला हेमंत कुमार रग्घू बचपन से पढ़ाई में बहुत अच्छा था। उसने IIT मद्रास से इंजीनियरिंग की पढाई पूरी की। इसके बाद उसकी नौकरी एक मल्टी नेशनल कंपनी में लगी। उसके पास सबकुछ था। अच्छी नौकरी, पैसा...इस बीच युवक दुबई घूमने जाने लगा। वहां उसकी एक डांसर से दोस्ती हुई। फिर वह उससे मिलने अकसर दुबई जाने लगा। दोनों के बीच प्यार हो गया। हेमंत को लड़की का डांस करना प्रसंद नहीं था। उसने लड़की से कहा कि वह डांस करने छोड़ दिया। दोनों मुजफ्फरपुर आ गए। इस दौरान हेमंत ने भी नौकरी छोड़ दी। मुजफ्फरपुर आने के बाद हेमंत ने मिठनपुरा थाना इलाके में लड़की के मोहल्ले में एक रिटायर्ड डीएसपी के मकान में किराया पर रूम ले लिया। फिर यहीं से उसने गलत कामों में कदम रखा।


11 अप्रैल को हुआ खुलासा
पहले तो कुछ महीनों दोनों ने खुशी-खुशी बीताएं। फिर हेमंत के पैसे खत्म हो गए।  धीरे-धीरे उसकी आर्थिक हालत खराब होने लगी। ऊपर से गर्लफ्रेंड को खुश रखने की ख्वाहिश ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया। अपनी और प्रेमिका जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने पहले लोकल स्तर के क्रिमिनलों से दोस्ती की। फिर शहर में लूटपाट की घटना को अंजाम देने लगा। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 11 अप्रैल को शहर के हथौड़ी थाना इलाके में एक महिला से हथियार के बल पर लूट की घटना घटती है। शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आती है। क्लू मिलने के बाद हेमंत समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। पुलिस इसके पास से कट्‌टा और लूटा हुआ माल बरामद किया है। इसके बाद इश्क के चक्कर में इंजीनियर से क्रिमिनल बनने की कहानी से पर्दा उठा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT