logo

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में करना पड़ा एडमिट 

SH_KHAN.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

सुपरस्टार शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ गयी और उनको अस्पताल में एडमिट किया गया। मिली खबर के मुताबिक उनको अत्यधिक गर्मी के कारण डिहाईड्रेशन की शिकायत के कारण अहमदाबाद के अस्पताल में एमडमिट करना पड़ा। हालांकि तबीयत में सुधार के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया था शाहरुख खान को हार्ट से संबंधित शिकायतें हैं। लेकिन चिकित्सकों ने बाद में बताया कि उनको डिहाईड्रेशन हुआ है।

 

KKR के मैचों में रहे मौजूद 

मिली खबरों में बताया गया है कि शाहरुख खान अपनी टीम KKR को सपोर्ट करने के लिए लगातार IPL मैचों में मौजूद रहे हैं। इस बीच भारी उमस और गर्मी के चलते वे डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी का शिकार हो गये। उनको खाने-पीने में तकलीफ होने लगी। अंत में उनको अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। हालांकि एक्टर की टीम ने इस बारे में अब तक कोई बयान नहीं दिया है। 


सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ एक्टर का नाम 

जैसे ही शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ने और उनके अस्पताल में एडमिट होने की खबर मीडिया में आयी तो उनके फैंस शॉक्ड हुए। इसके कुछ ही देर के बाद वे सोशल मीडिया पर वे छा गये। सोशल मीडिया एक्स पर हैश टैग शाहरुख खान ट्रेंड करने लगा। फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ करने लगे। हालांकि चिकित्सकों ने बताया कि ये कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Shahrukh KhanSuperstar Actor NewsCinema News