logo

रांची में बनी वेब सीरीज़ 'लव लेन' सीज़न 2 का ट्रेलर लॉन्च, कलाकार और क्रू मेंबर्स भी हैं राजधानी के  

web.jpg

रांची
रांची शहर में निर्मित वेब सीरीज़ 'लव लेन' सीज़न 2 का ट्रेलर आज लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रांची के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। निर्माताओं ने बताया कि 'लव लेन' सीज़न 2 एक रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज़ है, जिसमें रांची शहर के छह युवाओं की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। वेब सीरीज़ के सभी कलाकार और क्रू मेंबर्स रांची शहर के ही हैं। इस कारण इस सीरीज को लोगों से खास तवज्जो मिलने की उम्मीद है। 

ये रही वेब सीरीज की टीम 

इस वेब सीरीज़ के निर्माता आकर्ष सिन्हा और निर्देशक निमेष पांडे हैं। वेब सीरीज़ में छया छेत्री, मौली मुखर्जी, कशिश, आकर्ष, श्रुति, रितिक राज, रित्विक सिंह और अतिश सोनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही क्रू में झारखंड के रितेश पाठक और सोनू राज भी हैं। वेब सीरीज को दिल्ली की कम्पनी कॉलेज विद्या ने स्पॉन्सर किया है। 

यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगी
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में निर्देशक निमेष पांडे व निर्माता आकर्ष सिन्हा ने कहा कि 'लव लेन' सीज़न 2 एक ऐसी वेब सीरीज़ है, जिससे रांची शहर के युवाओं को जुड़ाव महसूस होगा। वेब सीरीज़ में रांची शहर की संस्कृति और लोकेशन को भी खूबसूरती से दिखाया गया है। 'लव लेन' सीज़न 2 जल्द ही आकर्ष सिन्हा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगी।