logo

सतीश कौशिक को 15 करोड़ रुपये के लिए मेरे पति ने मारा, महिला ने किया दावा

satish1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। पुलिस इस मामले में लगातार छानबीन कर रही है। इसी बीच सतीश कौशिक की मौत पर एक महिला ने बड़ा खुलासा किया। महिला ने अपनी पति पर सतीश कौशिक के हत्या का आरोप लगाया है। महिला के पति एक बिजनेसमैन है। उसका नाम विकास मालू है।


विकास मालू ने आरोपों को किया खारिज
महिला ने कहा है कि विकास मालू ने 15 करोड़ रुपये के लेनदेन के लिए सतीश कौशिक की हत्या कर दी है। वहीं विकास मालू ने पत्नी के लगाए सभी आरोपों पर खारिज किया है। महिला विकास मालू की दूसरी पत्नी है। उन्होंने कहा है कि सतीश कौशिक उनके परिवार के सदस्य की तरह थे। पिछले 30 सालों से उनसे उनका पारिवारिक रिश्ता रहा है। बता दें कि विकास मालू उस फार्महाउस के मालिक में जहां सतीश होली पार्टी करने गए थे। अब पुलिस विकास मालू से पूछताछ कर रही है।


8 मार्च को हुआ निधन
 8 मार्च की देर रात 1 बजे सतीश कौशिक का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनके निधन की जानकारी अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी थी। अनुपम खेर ने लिखा 'सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।'