logo

सेहत के राज़ : अगर रहना चाहते हैं चुस्त-चंगा तो हरगिज़ न लें सुबह की चाय के साथ ये सारी चीजें

tea1.jpg

रांची:

भागदौड़ की जिंदगी में चाय लोगों की सबसे अच्छी दोस्त बन जाती है। क्योंकि इसे बनाना भी आसान होता है और इसे पीने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। लोग चाय को इसी कारण से बेहद पसंद करते हैं और समय-समय पर पीना भी पसंद करते हैं। चाय पीने के लिए कोई भी समय निकाला जा सकता है। लेकिन सबसे अधिक चाय पीने का समय सुबह या शाम का माना जाता है और चाय के साथ कुछ ना कुछ लेना लोग जरूर पसंद करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिनका चाय के साथ लेना हानिकारक हो सकता है।  

 

जानिये किन चीजों से बचें


- सुबह चाय का सबसे खास वक़त होता है। और सुबह सुबह लोग अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए हरे और ताजे फल खाना पसंद करते हैं। लेकिन चाय पीने के ठीक बाद हमें किसी भी प्रकार के कच्चे फल या सब्जी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना पेट के लिए बहुत ही नुकसानदेह है। 

-खास तौर पर लोग लाल चाय के साथ नींबू का सेवन करते हैं। लेकिन ये हमारी सेहत को ठीक नहीं बनाता है बल्कि हमारे पेट में एसिडिटी और पाचन सम्बन्धी दिक्कतों को न्योता देता है। चाय पीने  के बाद हमें खट्‌टा फल का सेवन भी नहींं करना चाहिए। 

- हल्दी को एंटीबायोटिक के रूप में देखा जाता है। लेकिन चाय के ठीक बाद हल्दी वाली चीजों का या हल्दी से बनी चीजों का सेवन करना भी आपके लिए घातक साबित हो सकता है।  

 

- आम तौर पर लोग चाय के साथ भुजिया खाना पसंद करते हैं, जो बेसन से बनी होती हैं। लेकिन आपको मैं ये बता दू कि चाय के बाद बेसन से बनी किसी भी प्रकार की चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ये हमारे स्वास्थ्य में बाधा उत्पन्न करती हैं। ये हमारी पाचन शक्ति को काम करती है। जिससे रोग की आशंका रहती है। 

- नाश्ते में सभी लोग उबला हुआ अंडा खाना पसंद करते हैं। यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आप जब भी सुबह के नाश्ते में इसका सेवन करना चाहते हैं तो चाय आपको भूल जानी चाहिए। ये कई प्रकार के रोग को हमारे शरीर में जन्म दे सकती है।

 

यह कॉपी प्रशिक्षु अनु यादव ने लिखी है।