logo

जानकारी : कोरोना के काल में हरी मिर्च से बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, जानिये और भी इसके फायदे

green_chill.jpg

रांची:

कोराेना की दहशत से अभी दुनिया उबरी भी नहीं थी कि रोज नए-नए वैरिएंट दस्तक देने लगे। इन दिनों ओमीक्रॉन पैर पसार रहा है। मेडिकल साइंस और डॉक्टर्स के बकौल इनसे बचाव के लिए सबसे उत्तम उपाय है अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखना। आपको इसके लिए हम आज बेहद सरल उपाय बताएंगे। ऐसा उपाय जिसके लिए आपको दुकान-दुकान भटकने की भी कोई जरूरत नहीं। बस अपनी फ्रीज खाोलिये और हरी मिर्च निकाल लीजिये। जी हां। सही समझे। यह मिर्च ही रामबाण साबित हो सकती है। अब चलिये डिटेल्स जानते हैं कि इसके सेवन के  और क्या-क्या फायदे हैं।


कहा जाता है कि मिर्च के खाने से शरीर में गर्मी आ जाती है। इसका सेवन करने से हमारा पांचन तंत्र मजबूत होता है।इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करती है।  इसके साथ ही बहुत से पोषक और विटानमिन है ,जो हमारे शरीर को स्वस्थ  रखते हैं। इसके सेवन से विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इसके साथ ही बीटाकैरोटीन, क्रीप्टोक्सान्थिन, लुटेन-जॅक्सन्थि‍न आदि स्वास्थ्यवर्धक गुण मौजूद हैं।

 


गले की आवाज ठीक होती है 
जैसा कि आप सभी को पता होगा कि मिर्च खाना तोते को बहुत पंसद है। इसलिए उसकी आवाज काफी अच्छी निकलती है। सही मात्रा में इसका सेवन करने से हमारे भी गले की आवाज ठीक हो सकती है।

How to Prevent Eye Strain When Using a Computer | NDTV Gadgets 360

 

बढ़ाए नेत्र ज्योति भी 

आप भी बच्चों की मोबाइल लत से परेशान होंगे। वहीं आपकी भी भी कंप्यूटर पर काम करना मजबूरी है। इसका असर आंखों पर पड़ रहा है। रोशनी कम हो रही है। छोटे बच्चे भी चश्मा लगाने को मजबूर हैं। लेकिन यही मिर्च इससे छुटकारा दिला सकती है। इसमें शामिल विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। आंखों को स्वस्थ रखता है।

त्वचा के लिए है लाभकारी

लड़कियां अपने रंग-रूप को लेकर बहुत सेंसेटिव होती हैं। हरी मिर्च में रहने वाले विटामिन हमारी त्वचा की रंगत भी बदल देते हैं। देर किस बात की, हरी मिर्च का सेवन करें और जिंदगी में हरियाली लाएं।

 

यह कॉपी प्रशिक्षु निशा नायक की लिखी हुई है।