logo

रेल यात्रियों को नया तोहफा, अब WHATSAPP के जरिए ऑर्डर कर सकेंगे मनपसंद खाना

irctc1.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की फ़ूड डिलीवरी सर्विस जूप जियो हैप्टिक की मदद से रेल यात्रियों के लिए एक नई सेवा शुरू की है। नई  सेवा में रेल यात्री व्हाट्सऐप के जरिए खाना ऑर्डर कर सकेंगे। शुरुआत में यात्री 100 स्टेशनों पर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।  इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपने PNR नंबर का इस्तेमाल करना होगा। खाना आर्डर करने के लिए रेल यात्रियों को व्‍हाट्सऐप चैटबोट को मैसेज करना होगा।  इसके बाद खाना यात्रियों की सीट पर पहुंचा दिए जाएगा। यह आर्डर रियल टाइम में ट्रैक होगा।  साथ ही यात्रियों की मदद के लिए सपोर्ट टीम की भी रहेगी।   

कैसे होगा खाना आर्डर 

  • खाना आर्डर करने के लिए सबसे पहले आपको जूप व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर +91 7042062070 सेव करना होगा। 
  • इसके बाद व्हाट्सएप चैट  में जाकर आपको 10-digit PNR नंबर टाइप करना होगा।
  • डिटेल वेरीफाई होने के बाद आपको स्टेशन का चुनाव करने के लिए कहा जाएगा।
  •  स्टेशन सेलेक्ट करने के बाद रेस्टोरेंट्स का ऑप्शन मिलेगा।  
  • खाना आर्डर करने के बाद पेमेंट मोड़ की भी सुविधा मिलेगा।  यहीं आप खाने को ट्रैक भी कर पाएंगे।

दो चरणों में लागु होगी योजन 

फ़िलहाल, व्हाट्सएप के माध्यम से ई-खानपान सेवाओं के कार्यान्वयन के दो चरणों की योजना बनाई गई है। पहले चरण में, बिजनेस व्हाट्सएप नंबर लिंक www.ecatering.irctc.co.in पर क्लिक करके ई-केटरिंग सेवाओं को चुनने के लिए ई-टिकट बुक करने वाले ग्राहक को एक संदेश भेजेगा। इस विकल्प के साथ, ग्राहक आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट के माध्यम से सीधे स्टेशनों पर उपलब्ध अपनी पसंद के रेस्तरां से खाना बुक कर सकेंगे।
सेवाओं के अगले चरण में, व्हाट्सएप नंबर ग्राहक के लिए एक इंटरैक्टिव चैटबोट की सुविधा देगा, एआई पावर चैटबॉट यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवाओं के सभी सवालों को संभालेगा और उनके लिए खाना भी बुक करेगा। शुरुआत में, चुनिंदा ट्रेनों और यात्रियों पर ई-केटरिंग सेवाओं के लिए व्हाट्सएप संचार लागू किया गया है और ग्राहकों की प्रतिक्रिया और सुझावों के आधार पर, रेलवे इसे अन्य ट्रेनों में भी सक्षम करेगा। भारतीय रेलवे के अनुसार, आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से  एक दिन में लगभग 50,000 ग्राहकों को खाना परोसा जा रहा है, जो इसकी वेबसाइट और ऐप के माध्यम से हो रहा है।

लगभग 100 स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

रेलवे के अनुसार व्हाट्सएप पर +91 7042062070 पर जूप के साथ चैट कर सकते हैं। अभी ये व्हाट्सएप से खाना आर्डर करने की यह सेवा विजयवाड़ा, वडोदरा, मुरादाबाद, वारंगल के अलावा दीन दयाल उपाध्याय, कानपुर, आगरा कैंट, टूंडला जंक्शन, बल्हारशाह जंक्शन और 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है।