logo

अब आप भी चल पाएंगे कांच के पुल पर, झारखंड में इन जगहों पर बनने वाला है स्काईवॉक ब्रिज

sky.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार इसके लिए लगातार काम कर रही है। इस क्रम में सरकार ने एक और फैसला लिया है। अब झारखंड में रहते हुए आप भी हवा पर चलने का एहसास कर पाएंगे। जी हां.. झारखंड में जल्द ही राजगीर की ही तरह स्काईवॉक ब्रिज बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार राज्य के तीन जलप्रपात हुंडरू, दशम, जोन्हा के साथ-साथ पतरातू और नेत्रहाट में स्काई ब्रिज बनाने का फैसला सरकार ने लिया है। यह निर्माण झारखंड के पर्यटन क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा। इससे झारखंड से लोग और भी जुड़ेंगे।


फीजिबिलिटी वेरिफिकेशन कराया जा रहा
सरकार द्वारा झारखंड के नेचर को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। इन पांच पर्यटन क्षेत्रों का फीजिबिलिटी वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। अगर सब कुछ सही रहा तो बहुत जल्द आप भी झारखंड में कांच के पुल पर चल पाएंगे। इसके साथ ही बता दें कि यह देश का तीसरा स्काईवॉक ब्रिज होगा।


पतरातू और नेतरहाट पहली प्राथमिकी
राज्य के पर्यटन सचिव मनोज कुमार ने बताया कि स्काईवॉक पर सरकार काम कर रही है। राज्य के चार-पांच जगहों का चयन किया गया है। लेकिन विभाग नेतरहाट और पतरातू घाटी को ज्यादा प्राथमिकी दे रहा है क्योंकि पतरातू घाटी ज्यादा ऊंचाई पर है। वहां से रांची का अच्छा दिखता है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। जब पहली बारिश का टेंडर जारी किया गया था तब कोई कंपनी नहीं आई थी। लेकिन फिर दूसरा टेंडर निकाला गया तो राईट्स कंपनी आई। निदेशालय से प्रस्ताव भेजा गया। हालांकि विभाग उस प्रस्ताव में अभी कुछ  संशोधन होने है। जिसके लिए निदेशालय को फिर से प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल रेट को लेकर थोड़ा संशय बना हुआ है इस पर भी जल्द निर्णय होगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT