logo

अजब-गजब : कोरोनाकाल में जिस बेटे का किया था अंतिम संस्कार, 2 साल बाद लौटा घर, फिर जो हुआ.....

death_covid1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कोरोनाकाल में कई परिवार ने अपनों को खोया था। किसी ने अपने पिता को तो किसी ने पति को खोया। वहीं किसे ने अपने बेटे औऱ बेटी को खोया। लेकिन क्या आपने सुना है कि कोरोनाकाल में मरा व्यक्ति अचानक 2 साल बाद अपने परिजनों के पास लौट आया। लेकिन ऐसा हुआ है। यह अजीबोगरीब मामला मध्यप्रदेश का है। कोरोना काल के दौरान जिस बेटे की मौत हो गई थी। वह 2 साल बाद जिंदा अपने घर वालों के सामने खड़ा था। उस परिवार के यकिन नहीं हो रहा था यह उनका बेटा ही है। युवक का नाम कमलेश है। जब कमलेश ने पूरी बात बतायी तब जाकर परिजनों को यकीन हुआ जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने कमलेश को गले से लगा लिया और अपनी खुशी का इजहार किया। 


कोरोना की दूसरी लहर के समय हुई थी मौत
दरअसल कमलेश की 2020 में कोरोना की दूसरी लहर को दौरान मौत हो गई थी। परिजनों को उनका शव सौंपा गया था। जिसके बाद परिजनों ने शव को अपना बेटा मानकर तय रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। कमलेश शादीशुदा था। उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। उसकी मौत के बाद उसका परिवार टूट चुका था। परिवार किसी तरीके से अपने जीवन बिता रहा था। तभी अचानक कमलेश अपने घर पहुंचते हैं। तभी दो साल बाद अचानक कमलेश अपने घर के बाहर खड़ा होकर अपने परिजनों को आवाज देने लगा।


2 साल बाद घरवालों को अचानक आवाज देने लगा
कमलेश की आवाज जैसे ही उनके घरवालों के कान पर पड़ी सभी दौड़ कर घर से बाहर आए। सभी उसे देखकर हैरान रह गए। सभी के आंखों में खुशी की आंसू थे। उसके बाद घरवालों ने उसे सीने से लगा लिया। कमलेश के घर आने के बाद परिवार वालों में खुशी का माहौल है। आस-पड़ोस के लोगों को जब इस संबंध में पता चला तब कमलेश से मिलने उसके घर पहुंच गये। 


बताई ये वजह
कमलेश ने इस बारे में बताया कि कोरोना काल के दौरान कमलेश को अहमदाबाद में एक गिरोह ने उसका आपहरण कर लिया था। वह तब से उनके कब्जे में था। उसे हर दिन नशीला इंजेक्शन दिया जा रहा था। उसने वहां कई सारी मुश्किलों का सामना किया। उसने आगे कहा कि उसे नहीं मालूम की उनलोगों की क्या मंशा थी। किसी तरीके से  एक दिन वह जान बचाकर वहां से निकला और एमपी पहुंचा। मध्यप्रदेश के बदनावर स्थित घर के दरवाजे पर जब कमलेश को खड़ा घरवालों ने देखा तो खूशी से झूम उठे। वही अपने पति को सामने देख पत्नी के आंखों से खूशी के आंसू निकलने लगे। पूरा इलाका कमलेश की सकुशल वापसी से खुश है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT