logo

अजब-गजब : कोबरा को पकड़कर किस कर रहा था युवक, डसने से हुई मौत

saap1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के नवादा से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां जहरीले सांप के साथ खेलना की कीमत एक युवक को अपनी जान से चुकानी पड़ी। युवक का नाम दिलीप कुमार है। बताया जा रहा है कि दिलीप कोबरा सांप को पकड़ कर उसके साथ खेल रहा था। कभी फन को चुमता, तो कभी उसके सामने सिर झुकाता। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार इलाके में एक व्यक्ति के घर में सांप मिलने की सूचना मिलते ही वह पहुंचा। सांप को पकड़ने के बाद वो उसके साथ खेलने लगा। लोगों को सांप के साथ करतब दिखाने लगा, जिसके बाद सांप ने उसे काट लिया। जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक नशे में धुत गले में कोबरा को लटका कर चल रहा है। फिर वह उसके साथ करतब दिखाने लगते हैं। इसी दौरान सांप ने उसे कांट लिया। दिलीप को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। आप भी वीडियो देख लें।

 


पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
सांप काटने की घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद गोविंदपुर थाना प्रभारी श्याम पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। व्यक्ति नशे में था। पोस्टमार्टम के बाद ही पुष्टि होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब हमलोग पहुंचे तो देखे कि उसे सांप ने काट लिया था। शख्स को आनन फानन में अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन इस घटना से आहत हैं। लोगों ने काफी मना भी किया, लेकिन नशे में धुत व्यक्ति ने किसी की एक नहीं सुनी और सांप के साथ खेल करता रहा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT