बोकारो:
Bokaro News: बोकारो सेक्टर-5 (Sector-5) सेंटर मार्केट (Center Market)निवासी 48 वर्षीय यास्मीन निगार से गुरुवार सुबह बोकारो क्लब (Bokaro Club) के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल (Pistol) के बल पर चेन (Chain) झपट ली। महिला सुबह सेक्टर-5 पुस्तकालय मैदान (Library Ground) में मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) के लिए गई थीं। लौटने के दौरान बोकारो क्लब की ओर जाने वाले रास्ते पर करीब 50 मीटर आगे पहुंचते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

आगे जाकर बाइक रोकी, पीछे से आकर झपटी चेन
यास्मीन निगार के अनुसार, लाल रंग की पैशन प्रो बाइक पर हेलमेट पहने दो युवक उनके आगे से निकले। करीब 25 मीटर आगे जाकर उन्होंने बाइक रोक दी। इसके बाद एक युवक दौड़कर पीछे से उनके पास पहुंचा और चेन देने को कहा। महिला ने चेन खोलकर देने की बात कही। इसी दौरान आरोपी ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली।
.jpeg)
पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी
चेन छीनने के बाद महिला ने शोर मचाते हुए मदद के लिए आवाज लगाई। आरोप है कि इसी दौरान बदमाश ने पिस्तौल निकालकर उनके पेट से सटा दी और हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से पुस्तकालय मैदान की ओर फरार हो गए।
.jpeg)
घटना के बाद राहगीरों से मांगी मदद
घटना के बाद महिला घबराई हालत में राहगीरों से मदद मांगने लगीं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने रुककर महिला से घटना की जानकारी ली। सूचना मिलने पर सेक्टर-6 थाना और सेक्टर-1 थाना की पुलिस टीम के साथ सिटी डीएसपी राजीव रंजन मौके पर पहुंचे।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और संभावित भागने वाले मार्गों की भी जांच की जा रही है। बाइक के रंग और आरोपितों के हुलिए के आधार पर उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
जल्द गिरफ्तारी का प्रयास
सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।