logo

PM मोदी के अभियान से जुड़ा श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल, महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष शिविर शुरू

shree.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 17 सितंबर 2025 को "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" का शुभारंभ किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। और इस शिविर से अब श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भी जुड़ चुका है। श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल ने आज इस कार्यक्रम के तहत एक शिविर का आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देना है। यह अभियान देश भर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जाएगा।
अभियान के तहत, देश भर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहाँ महिलाओं और बच्चों को निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी। इन शिविरों में पोषण संबंधी परामर्श और जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। 
इन शिविरों में महिलाओं और बच्चों को निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही पोषण पर परामर्श और जागरूकता सत्र भी आयोजित होंगे। इस दौरान महिलाओं में ज़रूरी पोषक तत्व, जीवन के विभिन्न चरणों में पोषण का महत्व, सामान्य पोषक तत्वों की कमी, संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ आदतों के लिए सुझाव, महिलाओं में एनीमिया , हार्मोन असंतुलन , पीसीओडी जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
इस महत्वपूर्ण पहल में श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की डायरेक्टर डॉ वंदना प्रसाद, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ एस पी मिश्रा, डायटीशियन अंकना कुमारी, क्वालिटी एग्जीक्यूटिव ममता कुमारी, एचआर प्रशांत झा, कोऑर्डिनेटर प्रेम लाल शर्मा और राम प्रजापति सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update shree jagannath hospital and research centre ranchi news ranchi khabar