logo

सीएम हेमंत सोरेन ने नव-नियुक्त सहायक आचार्यों को सौंपे नियुक्ति पत्र

jssc_cm.jpg

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को नव-नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) तथा गोड्डा जिला के इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) को नियुक्ति पत्र सौंपा। राजधानी रांची में आयोजित समारोह में उद्योग एवं श्रम मंत्री संजय प्रसाद समेत कई अन्य मंत्री, नेतागण और अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा – “आज रांची में नव-नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) तथा गोड्डा जिला के इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुआ। आप सभी नव-चयनित सहायक आचार्य को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”
समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है और नए आचार्यों की नियुक्ति इसी दिशा में एक अहम कदम है।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news jharkhand update hemant soren cm hemant soren jssc jssc news assitant teacher