द फॉलोअप डेस्क
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बैठक आयोजित हुई। यह बैठक मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री तू चरण राम, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास की अध्यक्षता एवं भाजपा के गणमान्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों और अभियानों से संबंधित प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री तू चरण राम एवं प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।इस दौरान प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की अनुसूचित जाति समाज के लोग प्रायः पार्टी के प्रति बढ़ चढ़ के कार्य करते है। हम सभी को उस अंतिम व्यक्ति तक पहुँच कर लाभान्वित करना है। आयुष्मान कार्ड को शिविर लगाकर बनाने का कार्य करें। संगठन के सभी कार्यक्रम को प्राथमिकता देते हुए ईमानदारी से करे। कार्यकर्ता नई उर्जा के साथ पार्टी को नए ऊचाईयों तक पहुचाने का कार्य करें। इसके बाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री तू चरण राम ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विशाल परिवार है। इसी पारिवारिक भावना और संगठनात्मक एकजुटता के बल पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के मूल मंत्र को आत्मसात कर आगे बढ़ें। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने अपने संबोधन में कहा की संगठन के कार्यो को किस प्रकार सुदृढ़ ढंग से आगामी कार्य को पूर्ण रूप से टोली बनाकर करें। एक पेड़ मां के नाम,अंबेडकर सम्मान अभियान, 21 जून को योग दिवस,25 जून को आपातकाल,एवं 29 जून को मन की बात सभी कार्यकर्ता बूथो में सुन कर फोटो अपलोड करें।