रांची:
Ranchi News: जयपुर रत्न मंदिर प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी परंपरा, भरोसे और गुणवत्ता की पहचान को आगे बढ़ाते हुए रांची में नए शोरूम की शुरुआत की है। मेन रोड स्थित आर. अली ग्रैंड मॉल के दुकान संख्या 10 में खुले इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन उपमहापौर नीरज कुमार और पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

ग्राहकों को मिलेगा खरीदारी का एक और विकल्प
इस अवसर पर उपमहापौर नीरज कुमार ने कहा कि रांची में नए प्रतिष्ठान की शुरुआत से शहरवासियों को आभूषणों की खरीदारी के लिए एक और विकल्प मिलेगा। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक दीपक गुप्ता को नई शुरुआत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता ग्राहकों के विश्वास, उत्पादों की गुणवत्ता और बेहतर सेवा पर निर्भर करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जयपुर रत्न मंदिर अपनी गुणवत्ता और विश्वसनीयता के दम पर ग्राहकों के बीच अच्छी पहचान बनाएगा।

कारोबार में भरोसा और पारदर्शिता जरूरी : अजय मारू
विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू ने कहा कि आभूषणों के कारोबार में ग्राहकों का भरोसा, गुणवत्ता और पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जयपुर रत्न मंदिर इन मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए ग्राहकों के बीच अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

रांची में तीसरा बड़ा शोरूम
प्रतिष्ठान के संचालक दीपक गुप्ता ने बताया कि रांची में जयपुर रत्न मंदिर का यह तीसरा बड़ा शोरूम है। कंपनी अपनी परंपरा, भव्यता, विश्वास और शाश्वत मूल्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस नए शोरूम की शुरुआत कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान में ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण आभूषण उपलब्ध कराने के साथ उनकी जरूरतों और पसंद का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
.jpeg)
सोने के आभूषणों पर विशेष ऑफर
दीपक गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों के लिए सोने की खरीदारी पर विशेष ऑफर दिया जा रहा है। इसके तहत हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों पर अधिकतम 3 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज और सोने की खरीदारी पर शून्य प्रतिशत मेकिंग चार्ज का विकल्प उपलब्ध कराने की बात कही गई है। न्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में जेम्स और स्टोन थोक दरों पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा सोने, हीरे और चांदी के आभूषण भी खुदरा दरों पर खरीदे जा सकते हैं। प्रतिष्ठान में गुणवत्ता और हॉलमार्क वाले आभूषणों को प्राथमिकता दी जाती है।
.jpeg)
भरोसेमंद खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराना लक्ष्य
कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर उत्पादों के साथ खरीदारी का भरोसेमंद अनुभव उपलब्ध कराना है। जयपुर रत्न मंदिर प्राइवेट लिमिटेड के इस नए शोरूम के खुलने से रांची के आभूषण बाजार में ग्राहकों को एक और विकल्प मिला है। प्रतिष्ठान प्रबंधन ने भरोसे, गुणवत्ता और पारंपरिक मूल्यों के साथ ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की प्रतिबद्धता जताई।