logo

सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने लगाए फलदार पौधे, किया कविता पाठ

stms.jpg

रांची : अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड स्थित "सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर में वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर में नीम, पीपल, शीसम और आम जैसे पौधों को लगाया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल श्रावणी पांडे ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को सुंदर और रोचक बनाने के लिए वृक्षारोपण के महत्व पर रोशनी डालने के लिए कक्षा प्रथम की छात्रा देवेन्या द्विवेदी और कक्षा द्वितीय की छात्रा प्रिशा भारद्वाज ने सुंदर कविता प्रस्तुत किया। साथ‌ ही कक्षा तृतीय की छात्रा श्रेया शर्मा, खुशबू कुमारी, दानिन साजिद और अविनिशा सिन्हा की ओर से वृक्ष लगाने की महत्ता पर स्लोगन प्रस्तुत किए गए जिसमें उन्होंने बताया कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है।
अधिक से अधिक पेड़ लगाना होगा
इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर दीपक कुमार ने वृक्षारोपण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य खतरे में पड़े पर्यावरण को बचाने और जीवन को सुंदर और आकर्षक बनाने से है। इसके लिए हर हाल में हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाकर इसे संरक्षण प्रदान करना होगा। पूरी दुनिया, पूरा ब्रह्मांड संतुलन पर टिक्की हुई है। अपने जीवन में बैलेंस का होना बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति संतुलन बना कर चला, जीवन में आगे बढ़ा। इसी प्रकार से प्रकृति में भी संतुलन बनाए रखना भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौधों को लगाना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसी पेड़-पौधों के द्वारा हमें ऑक्सीजन मिलता है। ऑक्सीजन के बिना एक पल भी हम जिंदा नहीं रह सकते। पेड़ पौधे वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को लेकर हमारे लिए ऑक्सीजन उपलब्ध करता है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक रमाकांत प्रसाद तथा सुषमा सिन्हा, प्रधानाचार्य श्रावणी पांडे तथा उप प्राचार्य अक्षय कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

 इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अंजू कुमारी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की एक्टिविटी इंचार्ज सुमन कुमारी, प्लांटेशन इंचार्ज निर्मल कुमार चौधरी, कॉर्डिनेटर मिस अज़विया फातमा, अर्शी बानो, सुनीता धार, रेणु मिश्रा, सोमा दास गुप्ता, नाफीस फातिमा, सरिता कुमारी, मिस तबस्सुम, प्रतिमा कुमारी, सदफ रहमान, पुरुषोत्तम कुमार पांडे, संदीप कुमार, विवेक कुमार, मिथुन कुमार, निधि कुमारी, अलकमा तरन्नुम, शिल्पा भारद्वाज तथा अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका तृषा कुमारी ने किया।
 

Tags - jharkhand newsranchi newsplantation