logo

JSSC-CGL की परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पलामू के होटलों में की गयी चेकिंग 

CHECKING1.jpg

द फऑलोअप डेस्क 
झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता (JSSC-CGL) की परीक्षा 21 और 22 सितंबर को रांची समेत अन्य जिलों में आयोजित होने वाली है। पलामू जिले में भी परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। पलामू जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए देर रात कई होटलों में  चेकिंग अभियान चलाया। SDM अनुराग तिवारी और CO अमरदीप बलहोत्रा के नेतृत्व में टीम ने मेदिनीगर शहर कई होटलों में औचक निरीक्षण किया। होटलों में ठहरे लोगों की ID की जांच की गयी और उनके सामानों की भी चेकिंग की गयी। वहीं कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गयी। 

जानकारी हो की JSSC-CGL की परीक्षा 21 और 22 सितंबर को आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 6.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है। परीक्षा 3 पाली में होगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली 11:30 से 1:30 कर और तीसरी पाली 3 से 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा को पहले 28 जनवरी को आयोजित किया गया था। लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 4 फरवरी को होनी वाली परीक्षी को भी स्थगित कर दिया गया था। लेकिन इस बाद मुख्यमंत्री हेमत सोरेन खुद परीक्षी की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।  इसे लेकर उन्होंने गुरुवार को अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक भी की है।


 

Tags - झारखंड JSSC-CGL परीक्षा प्रशासन अलर्ट Jharkhand Exam Administration Alert